{"_id":"6ad1ffdc0dcb64e7b10a81e0","slug":"video-avahdevi-shloka-recitation-and-group-singing-competitions-held-on-the-sixth-day-of-navratri-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी: छठे नवरात्र पर श्लोक उच्चारण और समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी: छठे नवरात्र पर श्लोक उच्चारण और समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अवाहदेवी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को श्लोक उच्चारण और समूह गान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के आठ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा तक कनिष्ठ और नौवीं से जमा दो तक वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग की श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में डीपीएस की तनीषा प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला कांगू का गहरा की अवनी ठाकुर द्वितीय और डीएवी ग्रयोह की मिस्टी तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अजय मॉडल स्कूल के विद्यार्थी ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की पायल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा की अर्पना तृतीय रहीं। समूह गान प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला कांगू का गहरा की छात्राओं ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शास्त्री संत राम, शास्त्री धर्म सिंह ठाकुर और तिलक राज ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक वंदना गुलेरिया और मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। छठे नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और करीब 2000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।