{"_id":"672ddc99fe4a56b94a0b07fa","slug":"video-biennial-celebration-organized-in-hamirpur-on-the-occasion-of-200th-birth-anniversary-of-maharishi-dayanand-saraswati","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर द्विवार्षिक समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर द्विवार्षिक समारोह का आयोजन
पूरे विश्व भर में मनाई जा रहे महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 जयंती के द्विवार्षिक समारोह का आयोजन 8 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है । इसी उपलक्ष्य पर हमीरपुर के आर्य समाज मंदिर में हवन करके समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत आर्य समाज के स्वयंसेवकों और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों व अध्यापकों ने हमीरपुर बाजार में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के स्कूल बैंड ने गांधी चौक पर अपनी प्रस्तुति भी दी । शोभा यात्रा के दौरान आर्य समाज से जुड़े अनुयायियों ने शोभा रथ में विभिन्न बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया । आर्य समाज मंदिर में आयोजित हो रहे वार्षिक समारोह के दौरान आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान ज्ञान गंगा पर प्रवचन भी देंगे । इस दौरान अचार्य शैलेश मुनि, श्रीमती संगीता आर्य तथा वीरी सिंह आर्य विशेष रूप से महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए गए मार्गों का व्याख्यान करेंगे। आर्य समाज संस्थान हमीरपुर के योग नंदा ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 जयंती के द्विवार्षिक जयंती ज्ञान गंगा पर्व के रूप में मानी जा रही है उन्होंने बताया कि आर्य समाज हमीरपुर के द्वारा इसी के उपलक्ष में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद ने समाज को अंधविश्वास पाखंड को दूर करने के अलावा जाति प्रथा को खत्म करना, सती प्रथा को खत्म करने तथा कन्या की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।