{"_id":"673c51129ba3e19ab00204fa","slug":"video-bjp-leader-rajendra-rana-mla-indra-dutt-lakhanpal-and-ashish-sharma-launched-a-verbal-attack-on-cm-sukhu","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा नेता राजेंद्र राणा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल व आशीष शर्मा ने सीएम सुक्खू पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा नेता राजेंद्र राणा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल व आशीष शर्मा ने सीएम सुक्खू पर बोला जुबानी हमला
हमीरपुर में भाजपा नेता राजेंद्र राणा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है । उन्होंने आरोप लगाया कि नादौन के एक व्यक्ति को फायदा देने के लिए आपदा के समय क्रेशर खुला रखने की अनुमति दी थी। उन्होंने प्रश्न किया कि नादौन के कारोबारी पर मुख्यमंत्री इतने मेहरबान क्यों है। इस व्यक्ति को मुख्यमंत्री की गाड़ी में आगे बैठे हुए देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री बताएं कि उसके साथ उनके क्या संबंध है। प्रदेश भर में जब सारे क्रेशर बंद कर दिए गए तो सिर्फ ज्ञानचंद के क्रेशर को ही चलने की अनुमति कैसे मिली।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने ही भार से गिरने वाली है और 2025 में प्रदेश में नई सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली है और प्रदेश के छह सीपीएस की नियुक्ति असांविधानिक करार दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी छह लोग ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में आए हैं और उन्होंने मंत्री की तरह काम किया था । राणा ने कहा कि हाईकोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को नीलाम करने के आदेश दिए हैं। मामला एक बिजली कंपनी और सरकार के बीच का है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सम्मान को ठेस लगी है कि आज हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश हो गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।