{"_id":"6831858868486660700a08e8","slug":"video-bjp-mandal-gramin-took-out-tiranga-yatra-in-lamblu-bazaar-mla-ashish-sharma-was-present-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: लंबलू बाजार में भाजपा मंडल ग्रामीण ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक अशीष शर्मा रहे माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: लंबलू बाजार में भाजपा मंडल ग्रामीण ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक अशीष शर्मा रहे माैजूद
भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम को उजागर करने व देश के सैनिकों के सम्मान में शनिवार को लंबलू बाजार में भाजपा मंडल ग्रामीण की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विधायक सदर अशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे और यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया। इस दौरान देश के सैनिकों के सम्मान में नारेबाजी की गई और सेना के पराक्रम एवं पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की गाथा को जन जन तक पहुंचाया। इस मौके पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने कहा कि देश के सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के सैनिकों द्वारा पेश किए गए शौर्य एवं पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान मातृभूमि के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राकेश कानूनगो, प्रमोद पटियाल, पूर्व सैनिक कैप्टन तिलक शर्मा, कैप्टन अश्वनी कटोच, कैप्टन अनिल, शर्मा, अमी चंद, दलीप शर्मा, राजेश कुमार, कैप्टन राजकुमार, अश्वनी सहित अन्य पूर्व सैनिक व लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।