{"_id":"67a4813bf92c58786b0aadf2","slug":"video-cctv-cameras-have-not-been-installed-in-the-commerce-department-of-degree-college-hamirpur-yet-nsui-raises-questions","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डिग्री कॉलेज हमीरपुर के कॉमर्स विभाग में नहीं लगाए गए अभी तक सीसीटीवी कैमरे, NSUI ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डिग्री कॉलेज हमीरपुर के कॉमर्स विभाग में नहीं लगाए गए अभी तक सीसीटीवी कैमरे, NSUI ने उठाए सवाल
डिग्री कॉलेज हमीरपुर के कॉमर्स विभाग में सीसीटीवी कैमरे अभी तक नहीं लग पाए हैं। सितंबर महीने में एनएसयूआई की तरफ से एक मेमोरेंडम यहां पर सीसीटीवी लगाने के लिए प्राचार्य को दिया गया था। 3 महीने बाद दिसंबर में इसके लिए अप्रूवल मांगी गई है। मात्र अप्रूवल मांगने के लिए ही 3 महीने का समय लगा देने से एनएसयूआई के पदाधिकारी नाराज नजर आ रहे हैं। इन्होंने प्राचार्य की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। एनएसयूआई के पदाधिकारी का कहना है कि इन्होंने सितंबर महीने में मेमोरेंडम प्राचार्य को दिया था। 3 महीने बाद प्राचार्य की तरफ से सीसीटीवी लगाने के लिए अप्रूवल मांगा जाना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। गुरुवार के दिन इस संदर्भ में एनएसयूआई के राज्य सचिव शिवम धीमान सहित अन्य पदाधिकारी ने प्राचार्य की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि कॉमर्स विभाग में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से लगाया जाना जरूरी है। इस आवश्यकता को देखते हुए एनएसयूआई की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाने के संदर्भ में मेमोरेंडम प्राचार्य को दिया गया था। दिसंबर के अंत में जाकर कैमरे लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। 3 महीने तक का इंतजार आखिर क्यों किया गया। मात्र अप्रूवल के लिए अप्लाई करने में ही 3 महीने का समय लगा देना उचित नहीं है। एनएसयूआई के पदाधिकारी का कहना है कि पूरे प्रदेश में डिग्री कॉलेज हमीरपुर नंबर वन है। बावजूद इसके कॉमर्स विभाग में सीसीटीवी कैमरे नहीं है जीने लगाए जाने की मांग एनएसयूआई की तरफ से की गई है। एनएसयूआई के राज्य सचिव शिवम धीमान ने कहा कि सितंबर महीने में कॉमर्स विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मेमोरेंडम दिया जा चुका है। दिसंबर के अंत में जाकर प्राचार्य की तरफ से कैमरे लगाने की अप्रूवल मांगी जा रही है। डिग्री कॉलेज हमीरपुर प्रदेश भर में नंबर वन कॉलेज है। मात्र अप्रूवल की अनुमति के लिए 3 महीने का समय लगा देना प्राचार्य की कार्यशाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।