सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : District Council Hamirpur meeting concluded various topics were discussed

VIDEO : जिला परिषद हमीरपुर की बैठक हुई संपन्न, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 24 Mar 2025 07:29 PM IST
VIDEO : District Council Hamirpur meeting concluded various topics were discussed
चिट्टे के बढ़ते प्रयोग और परीक्षाओं में नकल के मामलों पर जिला परिषद हमीरपुर का सदन खूब तपा। सदस्यों ने चिट्टे के मामलों पर पुलिस को गंभीरता से कार्य करने का आग्रह किया। सोमवार को जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक सोमवार को परिषद के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष बबली देवी ने की। बैठक में सदस्यों की ओर से उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। बैठक में चिट्टे के बढ़ते प्रयोग पर चिंता व्यक्त की गई। चिट्टे के मामलों में संतोषजनक कार्रवाई न होने से कुछ सदस्य असंतुष्ट दिखे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति से भी सदस्य नाराज दिखे तथा खेद व्यक्त किया गया। अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ संबंधित विभागाध्यक्षों से भी पत्राचार करने की बात की गई। जिला परिषद सदस्य राजकुमारी ने कहा कि ग्राम पंचायत कक्कड़ के गांव में पगलोट में पुली कार्य नहीं हुआ है। पिछली बैठक में पुली निर्माण कार्य पर संबंधित विभाग ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी कार्य नहीं हुआ। संबंधित अधिकारी ने कहा कि टेंडर प्रकिया चली है, जिस पर सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। वहीं अपराधों पर तुरंत कार्रवाई के लिए भोरंज पुलिस की भी तारीफ की गई। जिला परिषद की बैठक में जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने चिट्टे के बढ़ते प्रयोग पर लगाम लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थियों को पता होता है कि संबंधित व्यक्ति चिट्टे का सप्लायर है तो पुलिस विभाग इससे अनभिज्ञता क्यों रखता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में नकल हो रही है लेकिन इन स्कूलों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। जब नकल के मामलों में संबंधित विभाग की ओर से जवाब आया तो सदस्य जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे। वहीं कंज्याण पंचायत के तहत करीब दो लाख रुपये की राशि श्मशान घाट में बैठने के लिए शैड निर्माण के लिए दी गई थी। जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने कहा कि पूरी राशि का प्रयोग नहीं हुआ है। इस कार्य के निरीक्षण के लिए कमेटी का गठन किया जाए, जिस पर अध्यक्ष बबली ने कार्य के निरीक्षण के लिए कमेटी गठन करने की बात कही। भोरंज में भूतपूर्व सैनिकों के लिए विश्राम गृह बनाने की मांग रखी। पवन कुमार ने कहा कि मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पत्राचार करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे सदस्यों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों के प्रति गंभीरता एवं तत्परता दिखाएं। इन मुद्दों एवं जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल चौहान ने भी सभी अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी एवं परिषद की सचिव शशिबाला ठाकुर ने किया। बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों ने सड़क, बिजली, पानी, नशे की समस्या और कई अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मुद्दे उठाए। सुजानपुर-संधोल सड़क और भरेड़ी-सरकाघाट सड़क के विस्तारीकरण, ग्राम पंचायत कक्कड़ के गांव फगलोट में पुलिया के निर्माण, ऊना-भोटा-नेरचौक सड़क और अन्य सड़कों के कार्यों एवं मरम्मत को लेकर संबंधित सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया। वहीं भोटा बाइपास सड़क के राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्ती, सड़क किनारे रेहडिय़ों-फहडिय़ों को हटाने बारे, ग्वालपत्थर में रेन शैल्टर के निर्माण, रंगस क्षेत्र के गांव नियाटी में अतिक्रमण, सुजानपुर में विभिन्न सिंचाई योजनाओं, जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन पर चर्चा हुई। सुजानपुर और जंगलबैरी के अस्पतालों की विभिन्न व्यवस्थाओं, पीएचसी धमरोल के निर्माण कार्य, वनों को आग से बचाने के प्रबंधों, पंद्रहवें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय, सोलर लाइटों की मरम्मत और कई अन्य कार्यों को लेकर भी परिषद के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली। जिला परिषद की बैठक में अधिशाषी अभियंता एनएच हमीरपुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नादौन, उपनिदेशक बागवानी विभाग सहित अन्य अधिकारी अनुपस्थित रहें। हालांकि संबंधित विभागों से कर्मी आए थे लेकिन अधिकारियों के न आने पर मदों पर सही तरीके से चर्चा ही नहीं हो सकी। चर्चा पर सदस्यों से असंतुष्टता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मोगा में तूड़ी यूनियन को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

24 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद में घूसखोर क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

24 Mar 2025

VIDEO : विश्व टीबी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

24 Mar 2025

VIDEO : एलटी सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थियों का सचिवालय कूच

24 Mar 2025

VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- विमान की लैंडिंग में खराबी का मामला नागरिक उड्डयन मंत्री से उठाएंगे

24 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : जगाधरी में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

24 Mar 2025

VIDEO : जुलाना में ठेके पर लूट, 25 पेटी शराब लूट ले गए बदमाश

24 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

24 Mar 2025

VIDEO : गलत तरीके से विदेश भेजने वालों के खिलाफ बिल लाएगी सरकार- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

24 Mar 2025

VIDEO : सोनीपत में बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी आग

24 Mar 2025

VIDEO : हिसार में रातों रात कंकरीट से सड़क बना गए पीडब्ल्यूडी कर्मी

24 Mar 2025

VIDEO : बीएचयू में पीएचडी एडमिशन में धांधली का आरोप, परीक्षा नियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन शुरू, छात्र कर रहे नारेबाजी

24 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में एलआईसी कर्मचारी धरने पर बैठे, कार्यालय का मुख्य गेट किया बंद, नारेबाजी कर जताया विरोध

24 Mar 2025

Punjab News: पंजाब लाया जाएगा अमृतपाल सिंह, एनएसए बढ़ाने पर अभी नहीं आया फैसला

24 Mar 2025

VIDEO : रंगमहल में 20 युवतियों को दो माह तक मिलेगा चंबा रुमाल बनाने का प्रशिक्षण

24 Mar 2025

VIDEO : विद्यार्थियों ने डीसी चंबा को साैंपा ज्ञापन, भलेई काॅलेज को बंद करने की अधिसूचना वापस लेने की उठाई मांग

24 Mar 2025

VIDEO : मध्य दिल्ली में जाम का झाम, शादीपुर से पूसा रोड तक रेंगी गाड़ियां, लोग हुए परेशान

24 Mar 2025

VIDEO : सीटू जिला कमेटी सिरमौर की बैठक में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बनाई रणनीति

24 Mar 2025

VIDEO : अमर उजाला संवाद में जवाहर नगर कैंप में नाली जाम होने से भरा पड़ा कचरा, लोगों का दुर्गंध से निकलना हुआ दूभर

24 Mar 2025

VIDEO : 36 घंटे से पानी की अपूर्ति बाधित, सेक्टर अल्फा-1 के निवासियों ने काटा हंगामा

24 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद परिषद कार्यालय में गृहकर भरने के लिए लगी लाइन, पोर्टल धीमा

24 Mar 2025

VIDEO : सहकारी समिति के सचिव का शव गोदाम में फंदे से लटका शव, हत्या का आरोप

24 Mar 2025

गायक मासूम शर्मा के 'खटोला-2' गाना शुरू करते ही पुलिस ने छीना माइक, मच गया बवाल

24 Mar 2025

VIDEO : हिसार में किसानों ने फूंका पंजाब सीएम का पुतला

24 Mar 2025

VIDEO : मोहाली में तहसील का औचक निरीक्षण

24 Mar 2025

VIDEO : चरखी दादरी में लेनदारों से तंग होकर युवक ने खाया जहर

24 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में गर्भवती की जांच के लिए शिविर का आयोजन

24 Mar 2025

VIDEO : आईजी सुखचैन सिंह गिल ने दी जानकारी, 450 किसानों को आज किया जाएगा रिहा

VIDEO : घर से नाराज होकर निकले आपदा विशेषज्ञ ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला शव

24 Mar 2025

VIDEO : नवोदय की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट करवाया

24 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed