{"_id":"6a6220b03ce116cb250a5f1b","slug":"video-gandharva-rathore-said-that-aapda-mitras-can-play-a-major-role-in-emergency-situations-and-other-operations-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंधर्वा राठौड़ बोलीं- आपात परिस्थितियों और अन्य अभियानों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं आपदा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंधर्वा राठौड़ बोलीं- आपात परिस्थितियों और अन्य अभियानों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं आपदा मित्र
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि जिला में आपदा मित्रों के रूप में प्रशिक्षित किए गए युवा आपात परिस्थितियों के अलावा यातायात प्रबंधन, नशा निवारण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और कई अन्य अभियानों में भी बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। दियोटसिद्ध के चैत्र मास मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूप से तैनात किए गए आपदा मित्रों के लिए गुरुवार को यहां हमीर भवन में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आपदा मित्रों को इन सभी अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर डीडीएमए की प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण प्रभारी समीक्षा शर्मा, जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के प्रभारी भानु शर्मा, स्वयंसेवी संस्था एडूकेयर के अधिकारी गुरजीत सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।