{"_id":"688a0422fd764fa9ea06afa2","slug":"video-hamirpur-abvp-workers-staged-a-sit-in-protest-at-hamirpur-college-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर महाविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर महाविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने विभिन्न मांगों पर हमीरपुर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने 12:00 बजे से सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। यह हड़ताल वीरवार दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के सह सचिव तुषार धीमान ने बताया कि हमीरपुर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय का पद लंबे समय से रिक्त है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि इस पद को अविलंब भरा जाए। उन्होंने परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं और गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि छात्रों को सही व पारदर्शी परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवाना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। कई छात्रों के परिणामों में त्रुटियां सामने आई हैं। छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। छात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपनी समस्याएं उठा सकेंगे। इससे समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अड्डा न बनने दिया जाए और छात्रहित को सर्वोपरि रखा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।