{"_id":"69f1d1412f1baad6f503628a","slug":"video-hamirpur-congress-finalizes-candidates-for-seven-wards-in-sujanpur-uncertainty-persists-in-two-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुजानपुर में कांग्रेस ने सात वार्ड में तय किए प्रत्याशी, दो में असमंजस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुजानपुर में कांग्रेस ने सात वार्ड में तय किए प्रत्याशी, दो में असमंजस बरकरार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:07 PM IST
Link Copied
नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा सुजानपुर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने प्रभारी राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, मधुसूदन अवस्थी व सुमन अटवाल की उपस्थिति में की गई है। नौ वार्ड वाले इस निकाय में सात वार्ड में प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, जबकि दो वार्ड में नाम तय नहीं हो सके हैं। घोषित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से पूर्व पार्षद रमेश कुमार, वार्ड नंबर 2 से पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर, वार्ड नंबर 3 से ज्योतिका ठाकुर, वार्ड नंबर 5 से पूर्व पार्षद अनिता कुमारी, वार्ड नंबर 6 से बिंदू शर्मा, वार्ड नंबर 7 से नीलम धीमान , वार्ड नंबर 8 से पूर्व अध्यक्ष बीना धीमान को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड नंबर 4 व 9 से प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद है। ब्लाक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सुजानपुर शहर के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है तथा आने वाले समय में भी कांग्रेस पार्टी सुजानपुर के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर प्रत्येक प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।