{"_id":"68d9121962359f34d90c4cf2","slug":"video-hamirpur-dav-state-level-taekwondo-and-yoga-tournament-2025-26-begins-2025-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: डीएवी स्टेट लेवल ताइक्वांडो व योग टूर्नामेंट 2025-26 का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: डीएवी स्टेट लेवल ताइक्वांडो व योग टूर्नामेंट 2025-26 का हुआ आगाज
डीएवी स्टेट लेवल ताइक्वांडो व योग टूर्नामेंट का शुभारंभ डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर डीएवी लझियानी के प्रिंसिपल सुनील ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर प्रिंसिपल डीएवी कांगू सुरेश कुमार शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी जोगिंदर नगर संजय, प्रिंसिपल डीएवी नरवाणा मैडम लता उपस्थित रहे।डीएवी हमीरपुर के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता में आए गणमान्य अतिथियों सभी प्रतिभागियों तथा आए हुए अध्यापकों का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यातिथि सुनील ठाकुर ने कहा कि आज के बदलते दौर में खेलों के माध्यम से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि अब खिलाड़ी प्रोफेशन के रूप में भी खेलों को अपना कर अपनी आजीविका भी कमा रहे हैं ।उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस जीवन में कुछ भी संभव नहीं होता है केवल आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करना चाहिए । उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि इन नन्हे मुन्ने बच्चों में से कुछ बच्चे देश के लिए भी खेलें तथा देश के लिए भी मेडल जीतें। डीएवी स्टेट लेवल ताइक्वांडो व योग टूर्नामेंट में 8 क्लस्टर के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें ताइक्वांडो में डेढ़ सौ खिलाड़ी और योग में 240 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय डीएवी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।