जिलेभर में प्रतिभाशाली बच्चों को ऑनलाइन कोचिंग पैकेज दिया जाएगा। महिला उद्यमियों के उत्पादों के बेहतर विपणन में वीनस फाउंडेशन सहयोग करेगी। बचत भवन में आयोजित शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन नवदिशा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए जिला प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्था वीनस फाउंडेशन और प्रसिद्ध ऑनलाइन कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के सहयोग से एक विशेष पहल की है।
जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत वीनस फाउंडेशन जिला हमीरपुर के चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा से फिजिक्सवाला का ऑनलाइन पैकेज निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए उपायुक्त ने ऑनलाइन कोचिंग पैकेज के लिए चयनित विद्यार्थियों से कहा कि वे इस पैकेज का भरपूर लाभ उठाते हुए कड़ी मेहनत करें और जेईई एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करें। इस मौके पर वीनस फाउंडेशन की प्रमुख एकता चौधरी, टीम की अन्य सदस्यों दिव्या और स्वराल तथा फिजिक्सवाला के शिक्षक अमित कुमार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कई विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। इसके बाद दोपहर बाद के सत्र में उपायुक्त ने महिला स्वयं सहायता समूहों की उद्यमियों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान वीनस फाउंडेशन की टीम ने महिला उद्यमियों एवं समूहों के उत्पादों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। एकता चौधरी और अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि वीनस फाउंडेशन इन महिला उद्यमियों के उत्पादों की मार्केटिंग में हरसंभव मदद करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।