{"_id":"69bab603dcd367313c0569e9","slug":"video-hamirpur-district-level-workshop-on-nano-fertilizers-organized-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नैनो उवर्रक पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नैनो उवर्रक पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
इफको की ओर से नैनो उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में इफको प्रतिनिधि नरदेव सिंह ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर सिंह कटियार, राज्य विपणन प्रबंधक इफको हिमाचल ने शिरकत की। क्षेत्रीय अधिकारी इफको पवन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। सुधीर सिंह ने प्रतिभागियों को मिट्टी परीक्षण के बारे में जानकारी दी। वहीं नरदेव सिंह ने इफ्को की ओर से दिल्ली में करवाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद की कमी किसानों को नहीं खलेगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विक्रेताओं से आग्रह किया है कि जब किसान खाद लें तो पॉश मशीनों में इसकी जानकारी अपडेट करें। वहीं प्रगतिशील किसानों संजीव कुमार आदि ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग पर जानकारी दी। क्षेत्रीय अधिकारी इफको हमीरपुर पवन कुमार ने नैनो उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभावी होते हैं। लागत में कमी आती है और पर्यावरण पर भी कम दुष्प्रभाव पड़ता है। नैनो उर्वरकों के सही उपयोग से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि संभव है। इस अवसर पर अशोक शर्मा, संदीप कुमार, अनुज आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।