{"_id":"689b2a68e2817f52b1092498","slug":"video-hamirpur-international-youth-day-celebrated-in-deputy-commissioner-office-health-department-organized-awareness-program-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपायुक्त कार्यालय में मनाया गया इंटरनेशनल यूथ दिवस, स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपायुक्त कार्यालय में मनाया गया इंटरनेशनल यूथ दिवस, स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण चौधरी की अगवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निजी तथा सामाजिक हितों पर फोकस किया गया। कार्यक्रम में टैक्सी चालकों को बेस्ट बिन बांटे गए। 1 अगस्त 2024 से डस्टबिन गाड़ियों में बहुत जरूरी कर दिए गए हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ तथा एचआईवी एड्स और टीवी की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में टैक्सी चालक मौजूद रहे। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर में युवाओं से संबंधित मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय विकास में बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। टैक्सी चालकों को जहां बेस्ट बिन बांटे गए वहीं एचआईवी एड्स और टीबी के बारे में भी जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।