{"_id":"68d91b12b62fb18dd70a2664","slug":"video-hamirpur-nagar-shobha-yatra-will-be-taken-out-tomorrow-preparations-for-the-grand-dussehra-festival-are-complete-in-shivpuri-dham-samtana-2025-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कल निकाली जाएगी नगर शोभा यात्रा, शिवपुरी धाम समताना में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कल निकाली जाएगी नगर शोभा यात्रा, शिवपुरी धाम समताना में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण
शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर में 22 सितंबर से कलश स्थापना और भव्य दुर्गा पूजन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। अब 30 सितंबर को नगर शोभा यात्रा के साथ उत्सव का आगाज होगा। यह जानकारी शिवपुरी धाम समताना कमेटी के सदस्य आचार्य केशव शर्मा ने दी। उनके साथ जनक ढटवालिया, अशोक और मुकेश ढटवालिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा मंदिर में दशहरा पर्व को लेकर रावण का पुतला 100 फीट, जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 60-60 फीट के बनाए गए हैं। प्रदेशभर में शिवपुरी धाम समताना में दूसरे नंबर पर इतने बड़े स्तर पर यह पुतले बनाए जाते हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी ने अगस्त माह में ही मंदिर में पुतलों के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। विशेष रूप से बाहरी राज्य से कारीगर कार्य कर रहे हैं। नगर शोभा यात्रा में बाहरी राज्यों से रंगमंच के कलाकारों को बुलाया गया है। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम दरबार, शिव परिवार,माता चामुंड़ा,भगवान शिव का महाकाल रूप और उनके अघोरी, भागवान गणेश की झांकियां निकाली जाएगी। यात्रा समताना से शुरू होगी जो बिझड़ी से मैहरे पहुंचेगी। मैहरे में विश्राम के बाद सलौणी, भोटा होकर बाई पास पहुंचेगी। वहां से शोभा यात्रा पैदल चलेगी। पैदल यात्रा हमीरपुर मुख्यालय गांधी चौक तक पहुंचेगी। यहां पर रंगमंच के कलाकार रामायाण की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। गांधी चौक से कलाकार भोटा चौक से ऊखली होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में एक अक्तूबर को विशेष पूजा अर्चना के साथ पुतलों को खड़ा करने, पार्किंग, दहन आदि को लेकर व्यवस्था की जाएगी। दो अक्तूबर को शाम चार बजे दहन मैदान में रामलीला की प्रस्तुति के साथ रावण कुंभकर्ण का संवाद और संध्याकाल में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व शुरू होगा। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर मुख्यातिथि जबकि मंदिर के महंत अध्यात्मिक आचार्य शेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। मंदिर में इस दौरान सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक अटूट लंगर आयोजित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।