{"_id":"6821e122136c654b5b0440af","slug":"video-hamirpur-primary-education-association-hamirpur-accused-the-state-government-of-suppressing-the-voice-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्राथमिक शिक्षा संघ हमीरपुर ने प्रदेश सरकार पर लगाया आवाज को दबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्राथमिक शिक्षा संघ हमीरपुर ने प्रदेश सरकार पर लगाया आवाज को दबाने का आरोप
प्राथमिक शिक्षा संघ हमीरपुर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में प्राथमिक शिक्षा संघ की आवाज को दबाने का काम कर रही है। रजनीश सिंह ने कहा कि शिक्षा निदेशक का एक जो ढांचा तैयार किया जा रहा है वह गलत है। उन्होंने कहा कि पहले भी शिक्षा निदेशक दो थे, लेकिन तब भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था लेकिन अब शिक्षा विभाग का एक निदेशक कर दिया गया है। जो कि गलत है उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वित्तीय ढांचे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए तथा वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। वहीं, रजनीश सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों की बंद नहीं की जानी चाहिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्राइमरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं बिल्कुल भी बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 27 और 28 वर्षों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने जा रही है। रजनीश सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना तो आगामी कुछ दिनों में प्राथमिक शिक्षा संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आमरण अनशन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।