{"_id":"68219360565f57e58703f54f","slug":"video-two-youths-committed-suicide-by-hanging-themselves-in-separate-incidents-in-ramnagar-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगर: अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने लगाई फांसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने लगाई फांसी, एक की मौत
रामनगर में अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने फांसी लगा ली। ढिकुली निवासी युवक की मौत हो गई जबकि भवानीगंज निवासी व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसआई यूनुस ने बताया कि शनिवार को ग्राम ढिकुली में रेस्टोरेंट चलाने वाले मंगोली नैनीताल निवासी मोहित पांडे (25) पुत्र नवीन पांडे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मृतक अपने भाई दीपू पांडे के साथ रेस्टोरेंट चलाता था। एक अन्य मामले में मोहल्ला भवानीगंज निवासी सुरेश अधिकारी (38) पुत्र स्व. पान सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।