{"_id":"6ae4862782bc28d30b0ac0ed","slug":"video-hamirpur-three-participants-to-represent-the-district-at-the-viksit-bharat-yuva-sansad-developed-india-youth-parliament-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: विकसित भारत युवा संसद में तीन प्रतिभागी करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: विकसित भारत युवा संसद में तीन प्रतिभागी करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व
हमीरपुर। जिले के युवा एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अपने विचार रखेंगे। मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत युवा संसद 2026-27 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें से तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए होगा। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 17 अगस्त 2026 को युवा की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण 17 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक होगी। प्रतिभागियों को निर्धारित विषय पर विचार रखने के लिए तीन मिनट का समय मिलेगा। उनका मूल्यांकन तय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागी 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9 और 10 जनवरी को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में होगी। युवा संसद के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसदीय कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के पात्र युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।