{"_id":"680e1b1f874aedb227020bd3","slug":"video-hamirpur-una-defeated-bari-41-23-in-kabaddi-mla-ashish-sharma-felicitated-the-players-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कबड्डी में ऊना ने बाड़ी को 41- 23 से हराया, विधायक आशीष शर्मा ने नवाजे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कबड्डी में ऊना ने बाड़ी को 41- 23 से हराया, विधायक आशीष शर्मा ने नवाजे खिलाड़ी
विधायक सदर आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जिला और जिला से बाहर की करीब 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला ऊना और बाड़ी की टीमों के मध्य हुआ।जिसमें ऊना ने 41 के मुकाबले 23 पॉइंट्स से मैच को अपने नाम किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने सभी युवाओं से खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रखते हैं। आजकल मोबाइल का प्रयोग बच्चे ज्यादा कर रहे हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह बच्चों को मोबाइल न देकर उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहकर खुद को फिट रखने और पढ़ाई के साथ साथ खेलों में बढ़चढकर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को ईनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी, रघुवीर सिंह, बीडीसी सदस्य अंकुश कुमार, चमन चोपड़ा, शैंटी ठाकुर, कश्मीर सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।