सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   first bhajans then power Yatra returned by offering horse Lord Nagchandreshwar

Ujjain: पंचक्रोशी यात्रा की धूम, पहले किए भजन...फिर भगवान नागचन्द्रेश्वर को घोड़ा चढ़ाकर वापस किया यात्रा का बल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 09:51 AM IST
first bhajans then power Yatra returned by offering horse Lord Nagchandreshwar

वैशाख की चिलचिलाती धूप भी जब संकल्प के सामने नतमस्तक हो जाए और आस्था की शक्ति के आगे सूर्य की तपन भी पराजित सी प्रतीत हो, तब ऐसी अद्भुत छवि देखने को मिलती है पंचक्रोशी यात्रा में। लगभग 118 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर यात्रा का समापन करने वाले श्रद्धालुओं के चेहरों पर न थकान की रेखाएं नजर आती हैं, न ही किसी प्रकार का कष्ट झलकता है। भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह रंगे ये यात्री भजन-कीर्तन करते हुए ऐसे प्रतीत होते हैं मानो एक ही परिवार के सदस्य हों। सामूहिक भजन गायन, पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक, पीपल, बरगद और तुलसी की पूजा तथा भोजन प्रसादी का आयोजन इस यात्रा को चलते-फिरते एक विशाल परिवार का रूप प्रदान करता है।

इस यात्रा की एक विशेष बात यह भी है कि पंचक्रोशी यात्री पटनी बाजार क्षेत्र स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर उन्हें मिट्टी के घोड़े अर्पित करते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित अनिमेष शर्मा बताते हैं कि यात्रा शुरू करने से पहले यात्री भगवान नागचंद्रेश्वर से बल प्राप्त करते हैं और यात्रा पूर्ण होने पर इस बल को प्रतीकात्मक रूप से मिट्टी के घोड़े के रूप में वापस अर्पित करते हैं।

कठिन यात्रा में सभी आयुवर्ग के श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। पांच वर्ष के बच्चे से लेकर अस्सी वर्ष के वृद्ध तक पूरे उत्साह और फुर्ती से पैदल चलते हुए नजर आते हैं। इस दुर्गम और लंबी राह में जब कोई यात्री थक जाता है, तो सहयात्री उसका उत्साह बढ़ाते हैं। पैरों में छाले पड़ने पर साथ चलने वाले यात्री स्वयं मरहम लगाकर पट्टी बांधते हैं। यदि कोई बीमार हो जाता है तो सेवा करने वालों की कतार लग जाती है। सहयोग, सहकार और मित्रता का अनूठा संगम पंचक्रोशी यात्रा में सहज ही दिखाई देता है।

पढ़ें: बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम में 100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य कॉरिडोर, 9 मई को सीएम करेंगे भूमिपूजन    

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्य आगर मार्ग पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया पुलिस बल के साथ सक्रिय दिखे। मुख्य सड़क का एक हिस्सा केवल पंचक्रोशी यात्रियों के लिए सुरक्षित रखा गया, जबकि वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया।

पंचक्रोशी यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं। वृंदावन के भरतदास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के भजन और कीर्तन से पूरी थकान मिट जाती है और एक नई ऊर्जा तथा प्रेरणा मिलती है। तपती दोपहर में तंबू के भीतर कीर्तन मंडलियां सभी में जोश भर देती हैं, जिससे आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।

महर्षि सांदीपनि स्कूल में पढ़ने वाली केजी सेकंड की छात्रा नियति चौहान ने कहा कि वह पहली बार अपने भैया और मां के साथ पंचक्रोशी यात्रा कर रही हैं। पैदल चलने से पैरों में छाले पड़ गए हैं, लेकिन हार मानने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि वह एक फौजी की बेटी हैं और उनके पापा ने उन्हें हारना सिखाया ही नहीं।

बांदका के मास्टर राज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने यात्रा निर्विघ्न पूरी कर ली है। उन्हें बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं हो रही और वे बहुत आनंदित हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि अब वे हर वर्ष पंचक्रोशी यात्रा में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

घर बैठे देख सकेंगे विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजन सहित र तरह की गतिविधियां

27 Apr 2025

महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास में हुए हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अनाज मंडी में पानी की समस्या से मजदूर परेशान

26 Apr 2025

संविदाकर्मी की करंट से माैत...होर्डिंग हटाते समय विद्युत पोल से नीचे गिरे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

26 Apr 2025

रेल गंगापुल पर चैनल स्लीपर डालने का काम खत्म, 29 से चलेंगी ट्रेनें

26 Apr 2025
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने कैंडल जलाकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

26 Apr 2025

बीएचयू में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव, अंदर फंसे रहे अधिकारी

26 Apr 2025
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

26 Apr 2025

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े कंटेनर में दूसरे कंटेनर की भिड़ंत; चालक की मौत

26 Apr 2025

पहलगाम के मृतकों की याद में पेपर मिल कॉलोनी में निकला शांति मार्च , मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी

26 Apr 2025

CG Carregutta Naxal Operation: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में छिपे बैठे हैं खूंखार नक्सली; तीन से चार हेलीकॉप्टर से हो रही निगरानी

26 Apr 2025

चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन...पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

26 Apr 2025

आइसक्रीम विक्रेता से की मारपीट...दरोगा के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश

26 Apr 2025

समाधान दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी...मायूस होकर लाैटे फरियादी

26 Apr 2025

MP News: 'बचपना कब तक झेलेंगे', रॉबर्ट वाड्रा के लिए बोले पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह, राहुल गांधी को कही ये बात

26 Apr 2025

Ujjain News: गौ माता के प्रति ऐसी आस्था, बेटियों की शादी में आए उपहार के लाखों रुपये कर दिए गोशाला में दान

26 Apr 2025

रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाया गया स्वच्छता अभियान

26 Apr 2025

एसडी कॉलेज में खाटू श्याम का जागरण, झूमे लोग

26 Apr 2025

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर टप्पल कट के पास ढाबे पर खड़ी दो स्कार्पियों कारों में डंपर ने मारी टक्कर

26 Apr 2025

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च

26 Apr 2025

Jaisalmer: पहलगाम हमले के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग, सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

26 Apr 2025

नोएडा में स्किल जंक्शन बास्केटबॉल लीग का शानदार आगाज

26 Apr 2025

नोएडा में कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

26 Apr 2025

नोएडा में भाजपा कर्मचारी महासंघ बैठक कर लिए अहम फैसले

26 Apr 2025

ललितपुर में सिलावन से समोगर तक फैली भीषण आग, भूसा और पेड़ जलकर राख

26 Apr 2025

इटावा में समाधान दिवस पर शिकायतों के निस्तारण को डीएम ने दौड़ाई टीमें

26 Apr 2025

घूंघट की ओट से निकला ढाणी बीरन, गूंजी बदलाव की कविता

26 Apr 2025

दबंगों का दुस्साहस, स्टोर में घुसकर कर्मचारी को पीटा, मुंह पर थूकने का आरोप

26 Apr 2025

एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य देखे

26 Apr 2025

Banswara: आबादी वाले इलाके में घुसा लेपर्ड, कुत्तों ने दौड़ाया तो झाड़ियों में छिपा; तलाशी में जुटा वन विभाग

26 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed