{"_id":"680db67d1f784cce9d062761","slug":"video-lkhanauu-ma-masama-na-lya-yatarana-sabha-sa-chhae-bthal-paugdhha-para-apadata-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मौसम ने लिया यूटर्न, सुबह से छाए बादल; पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मौसम ने लिया यूटर्न, सुबह से छाए बादल; पढ़ें पूरा अपडेट
उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं बाराबंकी, हरदोई , बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे शहर लू की चपेट में रहे। इस बीच राहत भरी खबर है कि रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। लखनऊ में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा।
मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओले गिरने के आसार हैं। इससे अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है।
रविवार के लिए प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में तेज हवाओं और गरज- चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी है। वहीं 13 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।