{"_id":"65eef4011c1c887f1b0e889c","slug":"video-in-hamirpur-youth-congress-released-a-poster-regarding-rahul-gandhis-five-guarantees","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की पांच गारंटियों को लेकर जारी किया पोस्टर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की पांच गारंटियों को लेकर जारी किया पोस्टर किया
हमीरपुर में युवा कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की दी गई पांच गारंटियों को लेकर पोस्टर जारी किया है। इस मौके प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चंदन राणा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने युवाओं को पांच गारंटियां दी हैं। चंदन राणा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं का ध्यान रखते हुए एक लाख युवाओं को पक्की नौकरी देने का वायदा किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि भाजपा सरकारों में पेपर लीक मामले सामने आए हैं। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो पेपर लीक मामले में सख्त कानून बनाया जाएगा। वहीं युवाओं को सामाजिक सुरक्षा भी कांग्रेस सरकार में आने पर मुहैया करवाई जाएगी। वहीं, चंदन राणा ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के साथ धोखा करके 2014 में सत्ता हासिल की थी। युवाओं को मोदी सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था। लेकिन आज दिन तक कोई नौकरी युवाओं को उपलब्ध नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में अगर कांग्रेस सरकार सत्ता हासिल करती है, तो राहुल गांधी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।