{"_id":"65edce57b4e39aaa970017a8","slug":"video-kacaca-tal-sa-bhara-takara-palta-paugdha-sa-takarakara-haaa-kashhatagarasata-tha-ghata-btha-nakal-gaya-shava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, दो घंटे बाद निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, दो घंटे बाद निकाला गया शव
हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बहबलपुर के पास रविवार शाम को कच्चे तेल से भरा टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर में चालक को मौके पर बाहर निकाल लिया गया लेकिन परिचालक को बाहर निकालने में दो घंटे का समय लग गया। टैंकर के केबिन को क्रेन की मदद से तोड़ा गया और उसमें सवार दूसरे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल चालक की पहचान मथुरा निवासी करतार सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान मथुरा निवासी मोनू शर्मा बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।