{"_id":"65ed6a6e8efdbfc29b0c6219","slug":"video-sarafa-ka-thakana-ma-garahaka-bnakara-aaii-mahalo-na-javara-uugdhae-sasatava-ma-katha-ghatana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सराफ की दुकान में ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने जेवर उड़ाए, सीसीटीवी में कैद घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सराफ की दुकान में ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने जेवर उड़ाए, सीसीटीवी में कैद घटना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 01:39 PM IST
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शांति विहार के एक सराफ की दुकान पर पहुंचीं दो महिलाओं ने मौका देखकर जेवर उड़ा दिए। तीसरे दिन जेवर कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोरी की घटना पता चला। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। होली चौक पर सराफा दुकान चलाने वाले भवानी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह मार्च को उनका बेटा यश दुकान पर बैठा था। तभी दो महिलाएं आईं और बिछुआ व झुमकी दिखाने को कहा। जेवर देखने के दौरान ही दोनों महिलाओं ने दस ग्राम वजन के चार बिछुआ व 19 ग्राम वजन की तीन जोड़ी झुमकी चोरी कर लीं। उनके बेटे को इसकी जानकारी न हो सकी। जेवर कम मिलने पर शनिवार को फुटेज देखी तो इसका पता लगा। बताया कि पहले भी दूसरे सराफ के यहां ये महिलाएं चोरी कर चुकी हैं। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।