{"_id":"65ec6145fd63969eca09d9ee","slug":"video-international-mahashivratri-festival-begins-with-royal-jaleb-of-royal-deity-madhorai","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राज देवता माधोराय की शाही जलेब के साथ अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राज देवता माधोराय की शाही जलेब के साथ अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 06:52 PM IST
Link Copied
रियासतकालीन राज देवता माधोराय की अगुवाई में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली शाही जलेब भव्य अंदाज में निकली। इसी के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी के अराध्य देव बाबा भूतनाथ और राज देवता माधोराय की पूजा-अर्चना कर परंपरा निभाई और जलेब को रवाना किया। खुद भी खुली जीप में सवार होकर जलेब में शामिल हुए। इस दौरान गण्यमान्य लोगों, प्रशासन के अधिकारियों, देवता समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रंग-बिरंगी पगड़ियां पहन जलेब की शोभा बढ़ाई। जलेब में परंपरा के अनुसार राज देवता माधोराय की पालकी के आगे 21 देवी-देवता और पीछे से छह देवी-देवताओं के रथ चले। सैकड़ों देवलुओं ने देवी-देवताओं ने रथों के साथ शिरकत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।