{"_id":"65ec0a7f28c851d1b706593a","slug":"video-sata-vathaha-nathana-sharanae-maharaja-ka-nathhana-atama-tharashana-ka-jata-hajara-lga-ayathhaya-ma-tha-jaega-samathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संत विदेह नंदनी शरण महाराज का निधन, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों लोग, अयोध्या में दी जाएगी समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संत विदेह नंदनी शरण महाराज का निधन, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों लोग, अयोध्या में दी जाएगी समाधि
बदायूं के सोई आश्रम के विदेह नंदनी शरण महाराज का शनिवार सुबह करीब पांच बजे बरेली में उपचार के दौरान निधन हो गया। पांच दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विदेह नंदनी शरण 75 साल के थे। वह करीब 30 साल पहले सोई आए थे और यहां आश्रम बनाया था। उनके शिष्यों और भक्तों का कहना कि विदेह नंदनी शरण महाराज सिद्ध पुरुष थे। उनके यहां तमाम बड़े अधिकारी और नेता आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। शनिवार सुबह जब लोगों ने उनके निधन की खबर सुनी तो आश्रम पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके शिष्य संत शरण महाराज ने बताया कि महाराज जी को अयोध्या में समाधि दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।