{"_id":"6ade6459c7264d5ab300923a","slug":"a-pickup-truck-loaded-with-milk-crates-struck-a-farmer-while-reversing-resulting-in-his-death-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176253-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूध के डिब्बों से भरी पिकअप ने बैक करते समय किसान को मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूध के डिब्बों से भरी पिकअप ने बैक करते समय किसान को मारी टक्कर, गई जान
Mon, 26 Oct 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। गांव पड़ेली में दूध के डिब्बों से भरी पिकअप को बैक करते हुए पिकअप चालक ने खेत से लौट रहे किसान अमर उर्फ दुर्वेश कश्यप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान नीचे गिर गया। पिकअप का पहिया किसान के चेहरे के ऊपर से निकल गया। पिकअप चालक घायल को सीएचसी लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद वह पिकअप को छोड़कर भाग गया। गांव निवासी गुड्डू ने बताया कि उनके भाई दुर्वेश शनिवार देर शाम खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहुंचने पर वहां खड़ी पिकअप के चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी को बैक किया। इससे भाई को टक्कर लग गई, इसके बाद भी चालक गाड़ी को बैक करता रहा। पिकअप का पहिया उनके चेहरे से निकल गया।
गंभीर हालत में उनको लेकर सीएचसी दातागंज गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्राप्त होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।