{"_id":"6a16e5d0d92435018c0dfb55","slug":"video-local-bus-routes-should-be-operated-exclusively-from-the-old-bus-stand-and-parking-facilities-should-be-provided-to-traders-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: लोकल रूट पुराने बस अड्डे से ही संचालित किए जाए, व्यापारियों को मिले पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: लोकल रूट पुराने बस अड्डे से ही संचालित किए जाए, व्यापारियों को मिले पार्किंग सुविधा
हमीरपुर शहर के व्यापार और यातायात व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापार मंडल हमीरपुर की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष रूप से मौजूद रहे। व्यापारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान पुराने बस अड्डे को निर्माणाधीन नए बस अड्डे में शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव को लेकर व्यापार मंडल ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि हमीरपुर बाजार में स्थित मौजूदा बस अड्डे से लोकल रूट की बसों का संचालन जारी रखा जाए और बसस्टैंड के बाहर दुकानदारी कर रहे लोगों के रोजगार को सुरक्षित रखा जाए। व्यापारियों का कहना है कि यदि सभी बसों को नए बस अड्डे में स्थानांतरित कर दिया गया तो शहर के बाजार में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी और व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। व्यापारियों ने शहर में पार्किंग की कमी का मुद्दा भी उठाया और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग सुविधा विकसित करने की मांग रखी। राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति गंभीर है और किसी भी निर्णय में उनके कारोबार को नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। साथ ही शहर में विकास कार्यों को गति देने का भी आश्वासन मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।