{"_id":"65faae150cf3f55a47034f8f","slug":"video-rajendra-ranas-son-abhishek-rana-reacted-after-the-threat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमकी के बाद राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमकी के बाद राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने दी प्रतिक्रिया
अयोग्य घोषित विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके अलावा चिट्ठी के माध्यम से राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को भी अज्ञात लोगों में धमकी दी है। धमकी भरा यह पत्र राजेंद्र राणा के कार्यालय में आया है। जबकि अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार शाम को अभिषेक राणा को फोन कर धमकाया है। अभिषेक राणा ने कहा कि उन्होंने थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने फोन के ऊपर उनसे बदतमीजी से बात की और धमकी देते हुए कहा कि इसे अंतिम चेतावनी समझिए नहीं तो आपको गंभीर परिणाम भुगतान पड़ेंगे। एसपी हमीरपुर पदमचंद ने कहा कि सुजानपुर थाना पुलिस को फोन के माध्यम से मामले की शिकायत मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।