{"_id":"698ddba0f6de631c8f0bc709","slug":"video-save-mnrega-struggle-congress-takes-out-rally-in-bijhari-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनरेगा बचाओ संघर्ष: कांग्रेस ने बिझड़ी में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा बचाओ संघर्ष: कांग्रेस ने बिझड़ी में निकाली रैली
मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत कांग्रेस की ओर से बिझड़ी में बैठक व रैली आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के बाद बिझड़ी शहर में मनरेगा बचाओ रैली भी निकाली गई। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने मनरेगा बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पुरानी मनरेगा योजना व नई जीरामजी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुरानी मनरेगा एक कानूनी अधिकार आधारित योजना थी, जिसके तहत ग्रामीण मजदूरों को काम मांगने का अधिकार था, जबकि नई जी रामजी योजना के माध्यम से मनरेगा के मूल स्वरूप को बदला जा रहा है और मजदूरों के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। इस अवसर पर जी रामजी योजना का पूर्ण रूप से विरोध किया गया। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान सुभाष ढटवालिया, समन्वयक गौरव शर्मा, कमल पठानिया, प्रधान कृष्ण चौधरी, नरेश लखनपाल, पवन कालिया, रूबल ठाकुर, डैनी जसवाल, मनजीत ठाकुर, पवन शर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।