{"_id":"698d8cd125329e28400cfcad","slug":"video-grand-shiv-sandesh-yatra-held-in-fatehpur-sikri-on-maha-shivratri-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाशिवरात्रि पर निकली शिव संदेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी। त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में विशाल शिव संदेश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विशाल शिवलिंग के साथ सैकड़ो कलश धारी ने ब्रह्म कुमारी महिलाओं ने भाग लिया ।शिव संदेश यात्रा बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ग्राउंड से जय श्री राम मंदिर, चूड़ी बाजार,सराफा बाजार ,मुख्य बाजार, बस स्टैंड, संतोष नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची इस यात्रा में परमपिता शिव के संदेशों की तख्तियां लिए हुए ब्रह्म कुमारी बहने संदेश दे रही थी।
शिव संदेश यात्रा का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, अंजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिव संदेश यात्रा के बाद हुए भव्य कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्म कुमारी बहनों द्वारा परमपिता शिव बाबा को सर्वोपरि मानते हुए अपने वक्तव्य दिए। इस मौके पर बीके अनीता दीदी,रेनू दीदी, राम प्रसाद, छीतर मल, विष्णु कुमार,बजरंग, गीता,सतीश गोस्वामी, शकुंतला, ओमप्रकाश, बिहारी लाल, प्रवीण कुमार ,रजनी बहन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।