{"_id":"67332deca5e2dd7942071a2e","slug":"video-sp-hamirpur-bhagat-singh-thakur-advised-the-students-to-stay-away-from-drugs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को दी नशे से दूर रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को दी नशे से दूर रहने की सलाह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने की शिक्षा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रश्न पूछे और अनुशासन व सदाचार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने हमीरपुर जिले में वाॅर अगेंस्ट ड्रग्स अभियान शुरू किया है। समाज में एक स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए उन्होंने पहले जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठकें कीं। अब विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम में नादौन के डीएसपी नितिन चौहान, सब इंस्पेक्टर देव राज, एसएमसी प्रधान अमन प्रीत, पूर्व एसएमसी. प्रधान संजीव कुमार स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।