{"_id":"693d4e4ba4d0dd3f7004575d","slug":"video-the-rss-held-hindu-conferences-in-dehri-and-raja-ka-talab-areas-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: देहरी और राजा का तालाब मंडल में हिंदू सम्मेलन के तहत हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: देहरी और राजा का तालाब मंडल में हिंदू सम्मेलन के तहत हुए कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संस्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में चल रहे हिंदू सम्मेलन के तहत मंडल देहरी और मंडल राजा का तालाब के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों हटपंग, सोहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल देहरी के हटपंग में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख उदय पठानिया ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। मंडल राजा का तालाब में विभाग प्रचारक विवेक कुमार मुख्य वक्ता रहे। जबकि वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति अध्यक्ष व समाजसेवी वीर सिंह, जिला विशेष संपर्क प्रमुख शाम वशिष्ठ, खंड कार्यवाह राजीव चंबियाल ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य लक्ष्य स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता (समानता) और पारिवारिक मूल्यों के जागरण पर अपने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने भारत को सांस्कृतिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर, देश की संस्कृति और पहचान को मजबूत करना, नागरिक कर्तव्य में हर नागरिक द्वारा अपने कर्तव्यों(कानूनों का पालन, ईमानदारी) का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण में जल संरक्षण, पाैधरोपण और प्लास्टिक-थर्मोकोल मुक्त करके वातावरण में शुद्धता लाने ,सामाजिक समरसता में और समानता लाने, कुटुंब प्रबोधन ने संयुक्त परिवारों को बढ़ावा देने, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।