{"_id":"65644fee53d450bb5e057e75","slug":"video-devotees-pay-obeisance-at-devta-kaliya-naag-and-mata-kali-odhi-in-kullu","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रद्धालुओं ने देवता कालिया नाग और माता काली ओड़ी का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रद्धालुओं ने देवता कालिया नाग और माता काली ओड़ी का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:48 PM IST
ऊझी घाटी के शिरढ़ में देवता कालिया नाग और माता काली ओड़ी के मंदिर और भंडार की प्रतिष्ठा देवविधि से पूरी हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देवता कालिया नाग और माता काली ओड़ी का आशीर्वाद लिया। देवता काली नाग के कारदार पुनीत महंत और माता काली ओड़ी के कारदार राजीव ठाकुर ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। देवता कालिया नाग और माता काली ओड़ी 21 नवंबर को वशिष्ठ यात्रा के लिए निकले थे और 25 नवंबर को वापस अपने देवालय में पहुंचे। मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर गांव में उत्सव का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।