{"_id":"65f000dcfad61ebc43044406","slug":"video-doctors-strike-continues-on-22nd-day-in-kullu-patients-in-distress","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की हड़ताल 22वें दिन भी रही जारी, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की हड़ताल 22वें दिन भी रही जारी, मरीज बेहाल
एनपीए की मांग को लेकर चिकित्सक पिछले 22 दिनों से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मंगलवार को भी चिकित्सकों ने जिला स्तर पर ढाई घंटे की हड़ताल की। ऐसे में उपचार करवाने आए सैकड़ों मरीजों को ओपीडी के बाहर लाइनों में खड़े रहकर चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों की कमल छोड़ हड़ताल के कारण मरीज बेहाल हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों ने सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक हड़ताल की, जिसके कारण सभी ओपीडी में ताले लटके रहे और अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में महज आपातकालीन मरीजों का ही उपचार किया गया। ऐसे में अन्य बीमारियों से परेशान मरीजों को लाइनों में खड़े रहकर चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ा।।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।