{"_id":"65ef1e969dc933017f016d4b","slug":"video-congress-took-out-a-candle-march-at-ridge-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शिमला के रिज पर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शिमला के रिज पर निकाला कैंडल मार्च
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:39 PM IST
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शिमला के रिज मैदान तक निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असांविधानिक तरीकों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कैंडल मार्च अंबेदकर चौक चौड़ा मैदान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया है। भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकार को आघात पहुंचाने तथा जनमत की अनदेखी करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए राज्य के संसाधनों का जम कर दुरुपयोग किया तथा उनके आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेशवासियों पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इसी भावना से कार्य करते हुए प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्व बढ़ाने के सफल प्रयास किए हैं। इस दौरान अपनी पांच चुनावी गारंटियों को पूरा करते हुए युवा, महिला, किसान व कर्मचारियों सहित प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दोहराया कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।