{"_id":"65eeb8224f33dfeb1a0d6787","slug":"video-65-farmers-from-una-and-kangra-districts-will-do-exposure-visit-dc-inaugurated-the-program","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना और कांगड़ा जिले के 65 किसान करेंगे एक्सपोजर विजिट, डीसी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना और कांगड़ा जिले के 65 किसान करेंगे एक्सपोजर विजिट, डीसी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
स्वां वुमेन फेडरेशन ऊना के बैनर तले सोमवार को स्थानीय डीआरडीए भवन में वार्षिक छात्रवृति समारोह हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट ऑफ आईडीपी किसान डेलीगेट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन में विश्व बैंक वित्तपोषित आईडीपी फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट में ऊना के 35 किसान व जायका के फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत नूरपुर कांगड़ा के 30 किसान अधिकारियों की देखरेख में एक्सपोजर विजिट करेंगे। दोनों जिलों के 65 किसानों का दल स्वां वुमेन फेडरेशन, स्वां वुमेन बहुउद्देश्यीय कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड व स्वां मसाले यूनिट बढेड़ा हरोली का विजिट करेंगे। इस दौरान स्वां वुमेन फेडरेशन के कार्यकारी अधिकारी डॉ आरके डोगरा, स्वां वुमेन फेडरेशन की अध्यक्षा अनुरंजना शर्मा, स्वां वुमेन सहकारी सभा की अध्यक्षा राज कुमारी एवं सचिव सुनीता शर्मा सहित दोनों संस्थाओं के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।