{"_id":"65ed8ea2cdf795f2a0076852","slug":"video-40-sal-parana-paugdha-lbii-sarafa-dhaii-fata-pashhapa-paratharashana-ma-bnasaii-thakha-acabhata-raha-gae-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 40 साल पुराना पेड़... लंबाई सिर्फ ढाई फुट, पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देख अचंभित रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 40 साल पुराना पेड़... लंबाई सिर्फ ढाई फुट, पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देख अचंभित रह गए लोग
बरेली में बदायूं रोड स्थित क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में शनिवार को दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा उर्फ रम्मी बाबू की स्मृति में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। रंग- बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देखने शहरवासी यहां पहुंचे। पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देखकर लोग अचंभित रह गए।
क्लासिक कॉलेज परिसर में महक रहे फूलों के साथ सेल्फी लेने के लिए हर कोई आतुर दिखा। प्रदर्शनी में पहले दिन तक 35 संस्थानों से 1,240 से अधिक प्रविष्टियां पहुंच चुकी हैं। विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से परिसर सजा हुआ है। युवाओं ने भी पौधे के बारे में वहां तैनात मालियों से जानकारी ली। बोनसाई सबको आकर्षित करते रहे। इसमें मुंबई से लाए गए 40 साल पुराने अडेनियम और बोगनबेलिया के 35 साल पुराने पौधे ने लोगों का ध्यान खींचा। कॉलेज परिसर में लोग विभिन्न प्रजाति के फूल और पौधे देखने के लिए पहुंचे। कॉलेज के सचिव शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि यह प्रदर्शनी उनके पिता दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।