{"_id":"65eda2e7b54c71e614050fba","slug":"video-thanathhayakashha-ka-kakashha-ma-bhajapa-nata-ka-majathaga-ma-rapaya-ka-lnathana-vadaya-vayaral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : थानाध्यक्ष के कक्ष में भाजपा नेता की मौजदूगी में रुपयों का लेनदेन, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : थानाध्यक्ष के कक्ष में भाजपा नेता की मौजदूगी में रुपयों का लेनदेन, वीडियो वायरल
बदायूं के उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में भाजपा के उघैती मंडल अध्यक्ष के सामने सिपाही और एक व्यक्ति के बीच हुए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इससे पुलिस और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं। बिल्सी के सीओ ने छानबीन शुरू कर दी है।
दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक 32 सेकेंड और दूसरा एक मिनट दो सेकेंड का है। वीडियो के अनुसार सिपाही संजीव कुमार हैं लेकिन वर्दी में नहीं हैं। सादा कपड़े पहने हैं। उसके साथ एक व्यक्ति भी मौजूद है, जिसके हाथ में मोबाइल है। माना जा रहा है कि उसने ही यह वीडियो बनाया। सिपाही व अन्य व्यक्ति एक साथ एसओ के कक्ष में दाखिल हुए हैं। उस दौरान एसओ की मेज की ओर एक तरफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बैठे हुए हैं। दूसरी तरफ सफेद पाजामा और गेरुआ रंग का कुर्ता व कोटी पहने एक व्यक्ति बैठा है। सिपाही मंडल अध्यक्ष के पास ही खड़ा होकर रुपये गिनता है। तभी मंडल अध्यक्ष ने दूसरी तरफ बैठे व्यक्ति की ओर इशारा किया है और सिपाही ने उसी व्यक्ति को रुपये दिए हैं। रुपये लेने वाले का चेहरा साफ तौर से रिकार्ड नहीं हुआ है। यह व्यक्ति कौन था, उसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।