{"_id":"65eeb4ae3a52f7dc3e034143","slug":"video-solan-zilla-parishad-members-boycott-quarterly-meeting-raise-slogans-against-officials","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोलन में जिला परिषद सदस्यों ने त्रैमासिक बैठक का किया बहिष्कार, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोलन में जिला परिषद सदस्यों ने त्रैमासिक बैठक का किया बहिष्कार, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी
सोलन जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का सदस्यों ने उच्चाधिकारियों के नदारद रहने पर बहिष्कार कर दिया। सदस्यों को बैठक में चर्चा के दौरान कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद सदस्यों ने जानकारी ली तो कई विभागों के उच्चाधिकारियों के न आने के बारे में पता चला। ऐसा होने पर सभी सदस्य बैठक से उठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 15 मिनट तक बैठक हॉल के बाहर नारेबाजी हुई। अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि कई बार बैठक से अधिकारी नदारद रहते हैं। मजबूरी में इस बार बैठक का बहिष्कार करना पड़ा है। आगामी बैठक को लेकर सदस्यों से बातचीत की जा रही है। अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला का यह सबसे बड़ा सदन है और सदस्य यहां पर लोगों की समस्या लेकर आते हैं। तीन माह बाद यह बैठक होती है। अगर वैठक में विभाग के अधिकारी नहीं आते हैं तो तीन माह तक समस्या हल नहीं होती है। अधिकारी बैठक को हल्के में लेते हैं। सदन की गरिमा को अवसर नहीं समझ रहे और कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। आशा परिहार ने कहा कि जब से जिला परिषद बनी है तब से अधिकारी टाल-मटोल कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।