शाहजहांपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव के समापन पर रविवार शाम बॉडी बिल्डिंग शो ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य आकर्षण मिस्टर यूपी सलीम खान व मिस्टर रुहेलखंड मोहम्मद आरिफ रहे। उन्होंने अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित कर दिया।
आरुषि भास्कर ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मोईन अंसारी व मोइन खान ने अपनी आवाज का जादू चलाया। इसके बाद बॉडी शो में मिस्टर शाहजहांपुर रिजवान अहमद ने खूब वाह-वाही लूटी। कासिम, रंजीत, पीयूष आदि ने अपनी बाॅडी का प्रदर्शन किया। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने मिस्टर यूपी सलीम खान व मिस्टर रुहेलखंड मोहम्मद आरिफ की सराहना की। कार्यक्रम में एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां पंकज पंत, नितेश गुप्ता, प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन फूल मियां, सरताज मंसूरी, काजी मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने किया। बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन और संचालन राफे खां ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।