{"_id":"65eebe75df2d666d890cbef3","slug":"video-deputy-cm-mukesh-agnihotri-laid-the-foundation-stone-of-pandoga-teuri-bridge","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पंडोगा-त्यूड़ी पुल का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पंडोगा-त्यूड़ी पुल का शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना में क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। सबसे बड़ी सौगात पंडोगा को त्यूड़ी से जोड़ने वाले 560 मीटर लंबे पुल है। इस पर करीब 51 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उपमुख्यमंत्री ने दोपहर को पुल के निर्माण कार्य के शुभारंभ का भूमिपूजन से किया। बीते दिनों विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने जनता से पुल निर्माण के लिए वादा किया। डीपीआर सहित निर्माण संबंधी शेष प्रक्रिया पूर्ण हुई तो सेतु योजना के तहत पुल निर्माण को मंजूरी मिली। पुल बनने से पंडोगा-त्यूड़ी क्षेत्र सहित समस्त जिलावासियों को स्वां नदी के आर-पार आवाजाही के लिए आसानी होगी। इससे उनके धन और समय की बचत होगी। वहीं, पुल के निर्माण से लगभग 15 पंचायतों के बाशिंदों का वाया झलेड़ा होकर आने से करीब 12 किलोमीटर का सफर भी कम होगा। इसके अलावा पंडोगा के साथ लगते ईसपुर, पंजावर, भदसाली, बढेड़ा राजपूतां और दूसरे छोर पर पनोह, घंडावल सहित पंचायतों सहित करीब 15 पंचायतें होशियारपुर एवं त्यूड़ी आदि क्षेत्रों का लोग आवागमन चंद मिनटों में कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।