{"_id":"67810e8fa346fc4eba0e02eb","slug":"video-four-day-ice-skating-training-camp-starts-at-sissu-lake","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिस्सू लेक में चार दिवसीय आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिस्सू लेक में चार दिवसीय आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू
जिला प्रशासन लाहौल स्पीति और हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन मनाली के संयुक्त तत्वावधान में सिस्सू लेक में आयोजित की जा रही चार दिवसीय आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिला में शीतकालीन खेलों स्केटिंग ,स्की व आइस हॉकी की अपार संभावनाएं हैं और जिला प्रशासन इस ओर निरंतर प्रयास कर रहा है कि जिला के विभिन्न स्थानों पर शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला में दूसरी बार आयोजित आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में जिला व हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के बच्चों को आइस स्केटिंग सीखने व पार्टिसिपेट करने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से घाटी के बच्चों को अपना हुनर दिखाने व निखारने व सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रशिक्षिक बच्चों को 4 दिन तक आइस स्केटिंग का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि काजा उपमंडल में भी जल्दी ही आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग या आइस हॉकी का इवेंट जिला में आयोजित किया जाए ताकि बच्चों को एक अच्छा मंच मिल सके। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कैंप में प्रथम दिन 70 बच्चों ने आइस स्केटिंग के गुरु सीखे गुरु सीखे। उन्होंने बताया कि 23 से 27 जनवरी 2025 तक लेह में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के 22 बच्चों ने भी आज आइस स्केटिंग का अभ्यास किया। उपायुक्त ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी का बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी ने उपायुक्त राहुल कुमार का खतक व टोपी पहन कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, एसडीएम उदयपुर मनोज ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान राजीव, हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल ,आइस स्केटिंग एसोसिएशन कल्लू की अध्यक्षा सुमन ठाकुर और ईडीएम प्रदीप कपलेश उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।