{"_id":"6ad1ed2686eb524d8e015549","slug":"video-kullu-dussehra-exhibition-ground-parking-auction-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग 7.62 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग 7.62 लाख रुपये में नीलाम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:53 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए पार्किंग स्थलों की नीलामी का दौर शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग के लिए बोलीदाताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस पार्किंग की नीलामी 7 लाख 62 हजार रुपये में हुई।
प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग के लिए कुल 10 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। नीलामी के लिए शुरुआती मूल्य 1 लाख 23 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। शुरुआत में बोलीदाताओं ने दो-दो हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ बोली लगाई।
बोली दो लाख रुपये तक पहुंचने के बाद इसमें बढ़ोतरी का क्रम बदल गया और 50-50 हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ बोली आगे बढ़ने लगी। इस दौरान कुछ बोलीदाता मुकाबले से बाहर होते गए।
अंतिम चरण में जब बोली करीब पौने सात लाख रुपये तक पहुंची, तो तीन बोलीदाताओं के बीच मुकाबला बना रहा। आखिरकार प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग 7 लाख 62 हजार रुपये में नीलाम हुई।
दशहरा उत्सव के लिए अन्य पार्किंग स्थलों की नीलामी भी जारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दो अन्य पार्किंग स्थलों के लिए भी बोली की प्रक्रिया चल रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।