{"_id":"6a6b10338f8197d38a040ddb","slug":"video-kullu-employees-federation-demands-night-patrolling-law-and-order-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कानून व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग, कर्मचारी महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कानून व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग, कर्मचारी महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:19 PM IST
Link Copied
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मदन लाल से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुए जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) हत्याकांड पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस से शहर और आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की।
महासंघ ने अपने मांग पत्र में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाने के सुझाव भी दिए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि मजबूत कानून व्यवस्था से कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिक भी सुरक्षित महसूस करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।