{"_id":"6adc7ebb00aa4beaf1077d12","slug":"video-kullu-kamal-kant-sharma-says-a-mega-rally-will-be-held-in-delhi-to-protect-the-vote-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: कमल कांत शर्मा बोले- वोट की रक्षा के लिए दिल्ली में होगी महारैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: कमल कांत शर्मा बोले- वोट की रक्षा के लिए दिल्ली में होगी महारैली
राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को महारैली होगी। इसमें कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कमल कांत शर्मा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मतदाता सूची से कथित तौर पर वोट काटे जाने के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। मतदाता सूची में बदलाव के जरिये करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी ने इस मामले में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कुछ फैसलों पर उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने भी असहमति जताई थी। इसके बाद विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है और विरोध करने वालों के साथ अनुचित व्यवहार हो रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।