{"_id":"6a33928d041d06b27b0477bb","slug":"video-kullu-municipal-council-president-vice-president-election-nomination-process-begins-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 पार्षदों ने डाली वोटिंग की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 पार्षदों ने डाली वोटिंग की नींव
Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:09 PM IST
Link Copied
नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को बैठक शुरू हो गई। बैठक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 3 के पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 8 और 11 नंबर के पार्षद ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नगर परिषद कार्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। बैठक में नगर परिषद के 11 में से 10 पार्षद उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 5 की पार्षद पूजा शर्मा बैठक में अनुपस्थित रहीं। इस प्रक्रिया में कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी शामिल हुए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।