Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
VIDEO : Lahaul Spiti BJP officials including ramlal Markanda gave resignation as soon as Ravi Thakur got the ticket.
{"_id":"66028c6bb2b7df48f7049844","slug":"video-lahaul-spiti-bjp-officials-including-ramlal-markanda-gave-resignation-as-soon-as-ravi-thakur-got-the-ticket","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रवि ठाकुर को टिकट मिलते ही रामलाल मारकंडा ने पदाधिकारियों के साथ भाजपा से दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रवि ठाकुर को टिकट मिलते ही रामलाल मारकंडा ने पदाधिकारियों के साथ भाजपा से दिया सामूहिक इस्तीफा
कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को लाहौल-स्पीति से भाजपा का टिकट मिलने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनावी हलचल के बीच पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा मंगलवार सुबह लाहौल पहुंचे। इसके बाद रवि ठाकुर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ लाहौल-स्पीति भाजपा से सामूहिक इस्तीफा देने का एलान किया। वहीं मारकंडा ने घोषणा की कि जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी वह उस पार्टी से आगामी चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की जनता के लिए यह कदम उठाया है। रवि ठाकुर को भाजपा से टिकट देने के फैसले पर लाहौल-स्पीति भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। केलांग में मारकंडा सहित भाजपा के जिला से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देने का एलान किया गया। मारकंडा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को हितों का ध्यान रखे बिना ही अपना फैसला लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।