{"_id":"6a33fa4d907395bb7502f02d","slug":"video-mla-sundar-singh-thakur-said-dynasty-politics-was-prevailing-in-the-municipal-council-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बोले- नगर परिषद में चल रहा था परिवारवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बोले- नगर परिषद में चल रहा था परिवारवाद
कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के बाद कहा कि नगर परिषद परिवारवाद के चंगुल में था और उन्होंने यहां भ्रष्टाचार फैला रखा था। नप पर करोड़ों की देनदारियां खड़ी कर रखी है। इन सब को दूर करने के लिए इस बार उन्होंने भी आजाद जीते पार्षदों को समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार निर्दलीय जीते पार्षदों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कमान मिली है जो साधारण पारिवारिक पृष्टभूमि से आते हैं लेकिन इससे पहले यहां परिवारवाद के कब्जे में नगर परिषद था। इस कारण अब नई टीम बनी है जो नगर परिषद को विकास पथ पर आगे लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार राजनीति से उपर उठकर यहां नगर परिषद में ताजपोशी हुई है और जिसके लिए मैं भी बतौर विधायक उनके साथ खड़ा हूं और अपना समर्थन भी दिया है। विधायक ने इस दौरान नगर परिषद चुनावों में धन बल का प्रयोग होने का भी आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।