{"_id":"6a098bc60f0eb17fce009c1a","slug":"video-seniors-show-enthusiasm-for-voting-pavana-reunites-with-friend-tripta-after-15-years-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: मतदान के लिए बुजुर्गों के दिखा उत्साह, 15 साल बाद मिलीं दोस्त तृप्ता से मिलीं पवना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: मतदान के लिए बुजुर्गों के दिखा उत्साह, 15 साल बाद मिलीं दोस्त तृप्ता से मिलीं पवना
नगर परिषद कुल्लू क्षेत्र में मतदान को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला तो कहीं बुजुर्गों का वर्षों बाद मिलन हुआ। नगर परिषद के वार्ड नंबर चार में 85 पार तृप्ता शर्मा और 91 वर्षीय पवना सलहूरिया का 15 साल बाद मिलन हुआ। हालांकि, दोनों एक ही वार्ड में रहती हैं लेकिन बुजुर्ग होने के कारण मिलन नहीं होता। दोनों को अपनी पिछली मुलाकात का पल सिर्फ इतना याद है कि वह 15 वर्ष पहले मिले थे और उसके बाद मतदान के बहाने मिलन हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादों को ताजा किया। इस दाैरान दोनों भावुक भी हुईं। जबकि दूसरी तरफ शहर के अन्य वार्ड में भी बुजुर्गों में मतदान करने का उत्साह देखने को मिला और कई बुजुर्गों को कुर्सी पर उठाकर और कुछ को हाथ से पकड़कर भी मतदान केंद्र तक लाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।