Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Ajay Thakur becomes President of the Devbhoomi All Himachal Taxi Operators Association
{"_id":"6aba68bca861635bd104dc33","slug":"video-ajay-thakur-becomes-president-of-the-devbhoomi-all-himachal-taxi-operators-association-mahendra-guleria-appointed-general-secretary-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: अजय ठाकुर बने देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष, महेंद्र गुलेरिया महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: अजय ठाकुर बने देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष, महेंद्र गुलेरिया महासचिव
प्रदेशभर के टैक्सी ऑपरेटरों की समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने मजबूती से उठाने के लिए देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। संस्कृति सदन मंडी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जनरल हाउस में नौ जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया शिमला से पहुंचे चुनाव प्राधिकारी रजीतेंद्र ठाकुर और उनकी टीम की देखरेख में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में अजय ठाकुर शिमला को प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रकांत धीमान कांगड़ा को उपाध्यक्ष, महेंद्र गुलेरिया मंडी को महासचिव, चमन ठाकुर शिमला को उप-सचिव और अजीत कुमार शिमला को कोषाध्यक्ष चुना गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सागर को सौंपी गई। चुनाव के बाद हुई बैठक में टैक्सी ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि ऑपरेटरों की समस्याओं का ज्ञापन जल्द सरकार के समक्ष रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के साथ वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश के किसी भी टैक्सी ऑपरेटर को अकेला नहीं छोड़ेगा। सभी ऑपरेटरों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। ऑपरेटरों को भ्रमित करने वाली गतिविधियों पर संगठन आवश्यक संज्ञान लेगा। कार्यक्रम के अंत में ऑपरेटरों के लिए धाम का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।